Homeराजस्थानजयपुरNCB राजस्थान के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी को DG डिस्क, ड्रग तस्करी...

NCB राजस्थान के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी को DG डिस्क, ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का मिला सम्मान

राकेश मीणा

जयपुर।स्मार्ट हलचल|नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) राजस्थान के जोनल डायरेक्टर श्री घनश्याम सोनी, IRS को ड्रग तस्करी के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई के लिए DG डिस्क (Director General Disc) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान NCB के महानिदेशक द्वारा उनके नेतृत्व, रणनीतिक कार्यशैली और राजस्थान में नशे के नेटवर्क पर करारी चोट के लिए दिया गया है।

अंतर-एजेंसी समन्वय से बड़ी सफलताएं

श्री सोनी के नेतृत्व में NCB राजस्थान ने बीते वर्ष अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। अंतर-एजेंसी समन्वय को मजबूत करते हुए ड्रग माफिया के नेटवर्क को तोड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई।

बड़े ऑपरेशन, हजारों किलो ड्रग्स जब्त

NCB राजस्थान जोन द्वारा चलाए गए प्रमुख अभियानों में—
• ऑपरेशन शंकर: 865 किलोग्राम गांजा जब्त
• ऑपरेशन प्रहार: 2413 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त
• ऑपरेशन सिंथेटिक: MD ड्रग्स लैब का भंडाफोड़

ये कार्रवाइयाँ श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जालोर, सांचौर, सिरोही और जोधपुर सहित कई जिलों में की गईं।

सिंथेटिक ड्रग्स पर विशेष फोकस

राजस्थान में तेजी से बढ़ रही सिंथेटिक ड्रग्स की समस्या को देखते हुए NCB ने वित्तीय जांच पर खास जोर दिया। श्री घनश्याम सोनी के मार्गदर्शन में तस्करी से जुड़े पैसों के स्रोतों को निशाना बनाया गया, जिससे ड्रग नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने में मदद मिली।

समाज को नशे से बचाने की अपील

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री सोनी ने ड्रग तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही आम नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी सूचना को MANAS हेल्पलाइन या 1933 पर गोपनीय रूप से साझा किया जा सकता है। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विश्वसनीय सूचनाओं पर उचित इनाम भी दिया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES