Homeभीलवाड़ाघर के बाहर खड़ी महिला से समुदाय विशेष के युवकों ने की...

घर के बाहर खड़ी महिला से समुदाय विशेष के युवकों ने की मारपीट,: जीनगर समाज में आक्रोश

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । शहर के पुरानी धानमंडी इलाके में घर के बाहर खड़ी महिला के साथ मंगलवार सुबह समुदाय विशेष के दो युवकों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। इस घटना से समाज के लोग जुट गये, जिनमें घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। बाद में बड़ी संख्या में लोग पीडिता के साथ भीमगंज थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को डिटेन कर लिया। भीमगंज पुलिस के अनुसार, पुरानी धानमंडी निवासी मनभर पत्नी राजेंद्र जीनगर मंगलवार सुबह दस बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान आदिल और अकील नामक दो युवक वहां आये, जो जबरन घर में घुसने लगे। इन लोगों ने मनभर की चोटी पकडक़र उसके साथ मारपीट करते हुये जातिगत शब्दों से अपमानित किया। इस घटना को लेकर जीनगर समाज के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गये, जिनमें घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद पीडित महिला के साथ ये लोग भीमगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मनभर ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। मनभर ने रिपोर्ट में उक्त घटना का हवाला देते हुये बताया कि ये दोनों आरोपित आये दिन उसे जातिगत रूप से अपमानित करते हैं। मनभर ने रिपोर्ट में बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। वह घर में अकेली रहती है। ये आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देते हैं और जबरन उसका मकान खरीदना चाहते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को डिटेन कर लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES