Homeभीलवाड़ाघर लौट रहे दिव्यांग बुजुर्ग से चाकू की नोंक पर लूट

घर लौट रहे दिव्यांग बुजुर्ग से चाकू की नोंक पर लूट

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को मोपेड से घर जा रहे एक दिव्यांग बुजुर्ग के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू की नोंक पर सोने के गहने लूट लिये, छीना-झपटी में बुजुर्ग घायल हो गया, देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की । सवाईपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जित्यास निवासी मोहन पिता धन्ना जाट उम्र 50 वर्ष मंगलवार देर शाम को सवाईपुर से काकड़ा की बोरी लेकर जित्यास जा रहा था, इसी दौरान सवाईपुर-कोटड़ी रोड़ पर जित्यास चौराहे से जित्यास गांव जाने वाले रोड़ पर बाइक सवार तीन युवक आये, और मोहन को रुकवा कर झपट्टा मारकर कानों की दो मुरकियां व सोने को रामनामी मादलिया छीन लिये, मोहन ने कुछ देर तक संघर्ष करते हुए रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने चाकू दिखाते हुए कोटडी रोड़ की तरह भाग गए, तीन युवकों में से एक काली शर्ट व एक बनीयान पहने हुए था, सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सवाईपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवाया, मुरकियां झपटने से कान से खून निकल आया, पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की‌, आज पुलिस ने सवाईपुर चौराहे पर ‌लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ।।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES