उपभोक्ता भ्रामक सूचनाओं से नहीं घबराए- जिला कलक्टर
भीलवाड़ा । जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है । जिला रसद विभाग, पुलिस विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को जांच दल में शामिल कर आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए गए है । उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइलेंसर बुक कर प्राप्त कर सकते है । रसद विभाग के अनुसार गैस सिलेंडरों की आपूर्ति आधार आधारित ओटीपी प्रणाली के माध्यम से नियमानुसार की जा रही है तथा 25 दिनो के अंतराल में पुनः बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है । तेल कंपनियों के अनुसार वर्तमान में पर्याप्त स्टोक उपलब्ध है और बुकिंग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है । जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है की अफवाहों पर ध्यान न दे और गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करे । वर्तमान में जिले में 49 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 8.50 लाख उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 15 हजार सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है । जिला कलेक्टर ने एजेंसियों को निर्देश दिए है की गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी और ओटीपी सत्यापन के माध्यम से की जाए तथा कालाबाजारी रोकने के लिए रसद विभाग, पुलिस एवं गैस कंपनियों के अधिकारियों के संयुक्त जांच दल द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
