सच्चाई से रूबरू

मॉडल स्कूल करौली में बालिका कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई

स्मार्ट हलचल|स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली में महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से श्रीमती सोनाक्षी व्यास केंद्र प्रबंधक के द्वारा बालिकाओं को महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा सेतू योजना,मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना,मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना,मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना लाडो प्रोत्साहन योजना,कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतू योजना,उड़ान योजना,बाल विवाह की रोकथाम पर शपथ दिलाई गई और बालिकाओं को ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जो बालिकाओं के लिये विभिन्न योजनाए शिक्षा और संबलता के लिए चलाई जा रही है।उनके आधिकाधिक लाभ बालिकाओं को लेना चाहिए। इस अवसर पर मॉडल स्कूल करौली की तरफ से राजेश कुमार मीणा,संतोष कुमार गुप्ता,आंचल उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *