Homeराष्ट्रीयअफेयर के शक में युवक ने प्रेमिका का गला दबा कर मार...

अफेयर के शक में युवक ने प्रेमिका का गला दबा कर मार डाला,Girlfriend murdered on suspicion of affair

 महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ शोएब शेख नामक एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका अमित कौर का गला दबा कर  मार डाला। मृतका एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर थी। वो जुई नगर शाखा में पदस्थापित थी। 3 महीने पहले ही दोनों की मुलाकात हुई थी। शोएब शेख 24 वर्ष का है, जबकि उसकी प्रेमिका उससे 11 वर्ष बड़ी थी। सितंबर 2023 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अमित कौर का अपने पति से तलाक हो चुका था तथा उसकी एक किशोर बेटी भी है।

 हत्या कर आरोपी प्रेमी फरार हो गया। फरार आरोपी आपने दोस्तो के घर जा पहुंचा। दोस्त को आपबीती बताई और इसकी जानकारी किसी को नहीं देने को कहा था। हालांकि, आरोपी के दोस्त ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में जाकर हत्या की बात बता दी, जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल गई।

सोमवार (8 जनवरी, 2024) को महिला का जन्मदिन भी था। शोएब शेख ने योजना बनाई कि जन्मदिन का जश्न खत्म होने के बाद वो उसे मार डालेगा। उसे शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य मर्द से अफेयर है। साकी-नाका के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर वाल्मीकि कोरे ने आरोपित को धर-दबोचने में कामयाबी पाई है। DCP दत्ता नलावडे ने बताया कि शोएब शेख ने प्रेमिका अमित कौर की मुंबई के एक लॉज में हत्या किए जाने का आरोप कबूल कर लिया है। सोमवार को जब अमित कौर ऑफिस से आ गई, तब शेख उससे मिला। लॉज में चेक-इन करने के पश्चात् दोनों ने साथ मिल कर महिला का बर्थडे सेलिब्रेट किया। दोनों ने रूम बुक करने के लिए अपने-अपने आइकार्ड्स का इस्तेमाल किया था।

वही आधी रात को शोएब को लॉज के कर्मचारियों ने बाहर निकलते देखा, मगर उन्हें उसे लेकर कुछ संदेहास्पद नहीं लगा। पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तभी वहाँ अमित कौर की लाश पड़ी हुई मिली। गला दबा कर उनका क़त्ल किया गया था। तुर्भे के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र दौंडकर ने ये खबर दी है। शोएब शेख स्कूल ड्रॉपआउट है। वो हत्या के बाद साकी-नाका स्थित अपने घर लौट आया। वो अपने एक रिश्तेदार के गैराज में काम करता था। रात के लगभग 2 बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कॉल कर खबर दी कि उसके पड़ोसी ने कुछ गड़बड़ किया है। शेख को पकड़ कर थाने लाया गया, जहाँ पूछताछ में उसने हत्या का आरोप कबूला। साकी-नाका पुलिस ने फिर तुर्भे थाने से संपर्क किया और लॉज में पहुँच कर लाश को बरामद किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES