Homeअजमेरदो बच्चियों की पानी में डूबने से मौत

दो बच्चियों की पानी में डूबने से मौत

**
(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल|पुष्कर के निकटवर्ती गाँव तिलोरा में पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। गांव शैतान सिंह की बेटियां संगीता (13) और कृष्णा (10) बकरियों को चराने के लिए लेकर गईं थी। दोपहर साढे 3 बजे दोनों बहनें घर के पास स्थित एक नाडी में नहाने के लिए उतर गईं। जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।
दोनों बहनों का छोटा भाई दौड़कर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। मगर दोनों के गहरे पानी में जाने से उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। इस पर पुष्कर से सिविल डिफेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल डिफेंस के गोपाल किशन जाट ने दोनों बच्चियों को बाहर पुष्कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES