Homeभरतपुर12वीं बोर्ड परीक्षामें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

12वीं बोर्ड परीक्षामें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

स्मार्ट हलचल।वैर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान , अजमेर द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा (कला व विज्ञान संकाय) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शील्ड, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामरतन सिंह गुर्जर रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या
श्रीमती ममता द्वारा की गई।
हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12 वीं परीक्षा परिणाम में स्थानीय विद्यालय में कला संकाय के अन्तर्गत सोनम गुर्जर ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, उमलेश पुत्री दरबसिंह ने द्वितीय स्थान एवं शोभा पुत्री वेदप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय के अन्तर्गत सोनम ने प्रथम स्थान, मनीता ने द्वितीय स्थान एवं प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इनके अतिरिक्त सोनम पुत्री बबलू, नीतू, श्वेता, आरती, कुमकुम, अंशु, वैशाली सहित अनेक बालिकाओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर शील्ड, स्मृति चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक मुकेश गुप्ता व मनोहर शर्मा ने कार्यक्रम में 10-10 सैट स्टूल टेबल विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था हेतु दान दिए। विद्यालय प्रशासन द्वारा भामाशाह शिक्षकों का माला – साफ़ा पहनाकर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त विद्यालय में बालिका सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने स्वयं भामाशाह बनते हुए लगभग 70 हजार रुपए की लागत से 8 सीसीटीवी कैमरे मय टेलीविजन विद्यालय को सुपुर्द किए।
इस दौरान दिनेश कुमार मीना प्रधानाचार्य राउमावि समराया, निर्भय सिंह प्रधानाचार्य राउमावि रायपुर, सत्यप्रकाश शर्मा व्याख्याता अनेक अभिभावक, स्थानीय विद्यालय के शिक्षक एवं पत्रकार महोदय , आदि कार्यक्रम का संचालन समय सिंह गुर्जर व्याख्याता द्वारा किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES