गोगुन्दा दादिया में नौवीं की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें

दादिया/गोगुन्दा। स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) दादिया में बुधवार, 8 अप्रैल 2026 को सत्र 2025-26 में कक्षा 9 में प्रवेशित छात्राओं को राज्य सरकार से प्राप्त निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।साइकिल वितरण समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रधानाचार्य प्रेम औदिच्य ने की। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दादिया के सरपंच श्री किशन लाल जी गमेती, उपसरपंच श्री कैलाश जी गमेती, वरिष्ठ ग्राम सेवक श्री बाबू लाल जी तेली, युवा प्रतिनिधि शंकर लाल जी तेली और ओबीसी प्रकोष्ठ के श्री सुरेश जी तेली बतौर अतिथि सम्मिलित हुए।

समारोह में एसएमसी/एसडीएमसी के सदस्यों और छात्राओं के अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल मिलने पर बधाई दी और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी शिक्षक श्री परमिनास मैथ्यू ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री धर्मेश जी खटीक, जय कुमार जी गाँधी, दिनेश चन्द्र मीणा, सत्येंद्र कुमार जी, श्रीमती ऊषा भाटी, हेमलता आमेटा, हेमन्त कुम्हार और हेमन्त प्रताप सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।