मदीने वालो को हमारा सलाम कहना,,,, कचोलनमे हज यात्रियों का किया स्वागत

काछोला 6 अप्रैल -स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बे से हज के मुकद्दस सफर हज के मुबारक मौके पर पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब सअव रोजे मुबारक मक्का शरीफ, मदीना शरीफ में हज यात्रा पर जाने वाले हाजी व हज्जानी का हसन मरियम फैमिली व ग्रामीणों ने धोलाई वाले बाबा की दरगाह पर माला पहनाकर स्वागत किया और हज पर जाने वाले हाजियों को मक्का मदीना शरीफ की खूबसूरत तस्वीर भेंट की। परिजनों ने कहा कि मदीने वाले को हमारा सलाम कहना और देश प्रदेश व सभी के लिए सुख,समृद्धि,खुशहाली व अमन-चैन की दुआ करना। इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का व मदीना शरीफ के मुकद्दस सफर पर जाने वाले कस्बे के मोहम्मद शाबिर रँगरेज,नजमा बानू, बाबू मेवाती,सलमा बानू,अब्दुल सत्तार बागवान, फरीदा बेगम का स्वागत किया ।इसको लेकर मौलाना मोहम्मद शाह आलम अशरफी, कमालुद्दीन रँगरेज,उस्मान गनी, मोहम्मद यूनुस रँगरेज,मोहम्मद इक़बाल,मुबारिक,सद्दीक मोहम्मद,असलम,अकरम,अल्ताफ, सादाब,साहिल,दिलशाद,दानिश,मोहम्मद आतिफ सहित आदि ने स्वागत किया।