रायपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बकरियां चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश


मुख्य सरगना सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की 37 बकरियां बरामद

भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल. पुलिस थाना रायपुर द्वारा बकरियां चोरी करने वाली अंतरजिला गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीबन 5 लाख रुपये कीमत की 37 चोरी हुई बकरियां बरामद की हैं तथा घटना में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो जब्त किया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर के सुपरविजन में थाना रायपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

घटना का विवरण

दिनांक 11.02.2026 को परिवादी देवीलाल पुर्बिया निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08.02.2026 की रात्रि को उसके बाड़े में बंधी 37 बकरियां अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस पर प्रकरण संख्या 53/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

ऐसे करते थे वारदात

जांच के दौरान सामने आया कि गैंग का एक सदस्य स्थानीय निवासी होने के कारण दिन में रैकी करता था और रात्रि में अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य सरगना नाथु सिंह सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अन्य वारदातें भी कबूली

  • ग्राम रायपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी
  • ग्राम मेरणिया खेड़ा से 2 भैंस चोरी
  • ग्राम बैठुम्बी से 1 भैंस चोरी
  • ग्राम बैठुम्बी से 2 भैंस चोरी

गिरफ्तार आरोपी

  • हरिशंकर (28) निवासी बेठुम्बी, थाना रेलमगरा, जिला राजसमंद
  • रामेश्वर (32) निवासी बेठुम्बी, थाना रेलमगरा, जिला राजसमंद
  • नाथु सिंह (38) निवासी मण्डोल, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा

पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।