लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के देईखेड़ा थाना क्षेत्र के चहिचा गांव में अज्ञात चोर दो किसानों के बाड़े में से दर्जन से अधिक बकरियों को चुरा कर ले गए। देईखेड़ा पुलिस थाने में सोंपी रिपोर्ट के मुताबिक चहिंचा निवासी गजानंद गुर्जर ने बताया कि उसके घर पास ही बाड़े से सोमवार को अज्ञात जने करीब 15 बकरियों को चुरा ले गए। घटना की जानकारी उसे सुबह बाड़े में जाने पर लगी वही गांव में समीप के बाड़े में से भेरू लाल मीणा की चार बकरियों को चोरों ने चुरा लिया।
*पूर्व में हो चुकी है वारदात*
ग्रामीण दिनेश गुर्जर ने बताया कि गांव में पहले भी भैसे व अन्य मवेशियों की चोरी की घटना हो चुकी है जिनका अभी तक भी खुलासा नही हुआ है।










