(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर / स्मार्ट हलचल।यहाँ के दाधीच भवन में चल रही भागवत कथा के पंचम दिवस पर महाराज पवन मालोदिया (दाधीच) ने कहा कि भगत की भक्ति भगवान को अति प्रिय है।भगत के कार्य भगवान स्वयं करते है।जैसे नरसीजी का मायरा भरने भगवान स्वयं आए,और ऐसा मायरा भरा जिसकी कथा हम आज तक सुनते आ रहे है।
इसी तरह जीवन में सब तरफ से हार जाने पर भी करुण पुकार सुनकर भगवान ही आते है।
महाराज ने कृष्ण रुक्मणि मंगल का भी भावपूर्ण वर्णन किया।इसके अलावा कंस का उद्धार, महारास,उद्धव चरित्र प्रसंग का भी अपनी मधुर वाणी से महाराज ने श्रवण करवाया।
कथा के दौरान भजनों की संगीतमय प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।आज कथा श्रवण के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
कथा 25 मई को तक होगी ।
