गोडी दाने पर दाव लगाते 16 जुआरी गिरफ्तार, 6 लाख की सट्टा राशि जप्त

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में डीएसटी ओर मांडल पुलिस ने जुए सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । जिले की डीएसटी टीम व मांडल थाना पुलिस ने गोड़ी दाने पर दांव लगाते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 17 एंड्रॉयड मोबाईल, 4 वाहन व 6 लाख 12 हजार की नगदी जब्त की है । यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर की गई, टीम में मांडल थाने के थानाधिकारी रोहितांश यादव, सतवीर के साथ डीएसटी टीम से एएसआई अशोक कड़वा, गोपाल राम, कन्हैया लाल, शंकर लाल, रविन्द्र सिंह व नरेंद्र सिंह ने की गई ।