Homeराजस्थानअलवरजयपुर में सम्मानित होंगे बानसूर के गोकुल सैनी

जयपुर में सम्मानित होंगे बानसूर के गोकुल सैनी

बानसूर।स्मार्ट हलचल/प्रदेश की राजधानी जयपुर में 6 अक्टूबर कों आयोजित होने वाले इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड सम्मान समारोह में युवा जागृति संस्थान के फाउंडर डॉक्टर गोकुल चंद सैनी को सम्मानित किया जाएगा उनका नाम देश की उन गिनी चुनी प्रमुख हस्तियां में चुना गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के साथ समाज में मूल्यवान स्थान बनाया है लता फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां सम्मिलित होगी। कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होंगे इस सम्मान समारोह में व्यवसाय, उद्यमिता, मनोरंजन और संगीत जैसी श्रेणियां में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार और नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया है। युवा जागृति संस्थान के सीईओ डॉ गोकुल सैनी को यह पुरस्कार उनके 20 वर्षों से अलवर जिले में शिक्षा स्वास्थ्य और डिजिटल साक्षरता के साथ कृषि में नवाचार कर किसानों की प्रगतिशीलता में सक्रिय योगदान के लिए दिया जा रहा है वे अपने क्षेत्र के युवाओं महिलाओं व किसानों के लिए समर्पित रहे हैं इन्होंने अलवर जिले में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं कृषि में नवाचारों को अपनाकर किसानों की आय में वृद्धि करने के प्रयास किए हैं कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, एक्सपोजर विजिट एवं कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिए हैं साथ ही कृषक उत्पादक संगठनों का निर्माण कर किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाया है कृषि क्षेत्र में किसानों को जैविक खेती औषधीय खेती की ओर बढ़ाया है तथा महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया है आज सैकड़ो महिलाएं स्वरोजगारों से जुड़कर अपनी आजीविका चला रही हैं इसके साथ ही इन्होंने महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी विशेष कार्य किए हैं इनके नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं किसान और युवा आत्मनिर्भर बने है इस सम्मान से गोकुल सैनी के समर्पण और प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है जो उनके काम को और प्रेरणा देगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES