नानाजी का सपना, बेटी की दहाड़: चार्ली शर्मा ने राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
आईआईएस स्कूल की छात्रा चार्ली ने टीम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए रचा इतिहास; कोच ऋचा मैम के मार्गदर्शन और माता-पिता व परिवार के सहयोग से मिली उपलब्धि
/अजय सिंह चिंटू)
जयपुर (स्मार्ट हलचलजयपुर की चार्ली शर्मा ने राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का मान बढ़ाया है। आईआईएस स्कूल की छात्रा चार्ली ने टीम राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मंच पर गोल्ड अपने नाम किया। इस जीत में मेहनत, हौसला, परिवार का विश्वास, गुरु का मार्गदर्शन और स्वर्गीय नानाजी का सपना जुड़ा है।
नानाजी के सपने को किया साकार
चार्ली के नानाजी की ख्वाहिश थी कि उनकी नातिन खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े, अपनी पहचान बनाए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करे। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर चार्ली ने नानाजी का वही सपना साकार कर दिया। वे आज इस खुशी को अपनी आंखों से देखने के लिए मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी इच्छा चार्ली की जीत के साथ जीवंत हो उठी है।
🛑 चार्ली शर्मा की स्वर्णिम उपलब्धि : मुख्य बिंदु
- उपलब्धि: राष्ट्रीय मुएथाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का बढ़ाया मान।
- प्रतिनिधित्व: टीम राजस्थान से खेलीं; आईआईएस स्कूल (जयपुर) की छात्रा।
- सहयोग: कोच ऋचा मैम का मार्गदर्शन, माता-पिता (दीपक शर्मा व मोनिका शर्मा) और परिवार का सहयोग; नानाजी के सपने को दी उड़ान।
कोच व परिवार के सहयोग से मिली उड़ान, बेटियों के लिए प्रेरणा
चार्ली की सफलता में कोच ऋचा मैम का मार्गदर्शन, पिता दीपक शर्मा और माता मोनिका शर्मा का सहयोग, स्कूल के शिक्षकों का प्रोत्साहन तथा परिवार की दुआएं शामिल हैं। राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का नाम रोशन करने वाली चार्ली की यह यात्रा अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है।