Homeव्यापारचाकू से हमला कर सराफा कारोबारी का मर्डर,आधी रात 2 कारीगरों के...

चाकू से हमला कर सराफा कारोबारी का मर्डर,आधी रात 2 कारीगरों के साथ अपनी दुकान में बैठे थे, हत्या के विरोध में बाजार बंद

मेड़ता (नागौर)स्मार्ट हलचल|अपने दो कारीगरों के साथ दुकान में बैठे सराफा कारोबारी पर अचानक बदमाशों ने हमला बोल दिया था। आधी रात में दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने आए उनके 2 करीगरों को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। दोनों करीगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नागौर के मेड़ता शहर की है। उधर, सराफा कारोबारियों ने हत्या के विरोध में आज दुकान बंद रखने का ऐलान किया है।

रात साढ़े बारह बजे की घटना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह पूरी वारदात सोमवार रात 12:30 बजे करीब की है। मेड़ता शहर की जैतारण चौकी के रहने वाले पंकज सोनी (40) की मेड़ता शहर की ब्रह्मपुरी में दुकान है। पकंज और पश्चिम बंगाल के रहने वाले उनके 2 कारीगर संदीप और संजय दुकान में बैठे थे। इस दौरान चाकू लेकर दो बदमाश आए और हमला कर दिया। पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि संदीप और संजय घायल हो गए। घायलों को अजमेर रेफर किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

स्वर्णकार समाज व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में (मंगलवार) को सभी स्वर्णकार सराफा की दुकानें बंद रखी । संघ की ओर से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया- हमले की वजह का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो मुजरिम चिह्नत किए गए हैं। दोनों पश्चिम बंगाल के हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular