महावीर सेन
मांडलगढ़(त्रिवेणी) –स्मार्ट हलचल|त्रिवेणी संगम पर समस्त सेन समाज द्वारा आयोजित पंच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में रविवार से चल रहे शतचंडी महायज्ञ का समापन गुरुवार को श्री नारायणी माता मंदिर शिखर स्वर्णकलश प्रतिष्ठा, श्री गरुड़ जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही संतो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।पंच दिवसीय हवनात्मक शतचंडीय महायज्ञ विद्वान् पंडितों के सानिध्य मे हुआ
प्रत्येक दिवस में समाज के महिला पुरुष जोड़े के रूप मे बैठकर महायज्ञ में बैठे। धार्मिक कार्यक्रम में पांचों दिनों तक संत महात्मा व दूर दराज से समाज बंधुओ ने भाग लिया।
गुरुवार को पूर्णाहुति,महाप्रसादी में आगंतुक अतिथियों व भामाशाहों का कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। संचालन एडवोकेट जमना लाल सेन ने किया।
संत श्री विज्ञान चैतन्य जी महाराज करौली ने आशीर्वचन दिया।
कार्यक्रम में आए अतिथियों जिसमे पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, समाज के भामाशाह ओमप्रकाश सेन ठेकेदार,पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, प्रधान जितेन्द्र मूंदड़ा, जिला महामंत्री व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार आंचलिया, नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, विधायक प्रतिनिधि मुकेश खंडेलवाल,भाजपा नेता हरीश भट्ट, भगवान सिंह चौहान, जोगणिया माता कमेटी अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, शिव कुमार त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी,अशोक जीनगर,सेन समाज कमेटी अध्यक्ष श्याम लाल सेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सेन महुआ, कोषाध्यक्ष नन्द लाल सेन मांडलगढ़, उपाध्यक्ष देवकिशन सेन, श्याम लाल सेन, राधेश्याम सेन,,जमना लाल सेन, शुंभ लाल सेन, मदन लाल सेन, प्रहलाद सेन, राम लाल सेन, कैलाश सेन, भंवर लाल सेन, गोपीलाल सेन गेणोली भरत सेन, राज कुमार सेन,रामेश्वर सेन,सचिव धन्ना लाल सेन, सहसचिव फतेह लाल सेन , भाग चंद सेन, कमलेश सेन,प्रदीप सेन,निहाल सेन,पप्पू सेन, शिव सेन, दिनेश सेन,उमाशंकर सेन, भाग चंद सेन,दिनेश सेन,प्यार चंद सेन, भेरू सेन, सत्यनारायण सेन,महावीर सेन,तारा चंद सेन , दुर्गा लाल सेन, रूपेश सेन,महावीर सेन,मदन सेन, श्रवण सेन, प्रहलाद सेन,शिव सेन, योगेश सेन सहित कमेटी के कार्यकर्ता व दूर दराज से आए समाजबंधु तथा क्षेत्र की महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।