(महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा में स्कूली विद्यार्थियों को “गुड फूड, बैड फूड” के बारे में जागरूक किया गया। आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण और चिकित्सा महकमा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, विद्यार्थियों को स्वस्थ आहार के महत्व के बारे में बताया गया।
सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थियों को फ़ास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, चाउमीन आदि से दूर रहने और मिलेट्स का प्रयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें घर जाकर अपने माता-पिता को भी बताने और अपने साथियों को प्रेरित करने के लिए कहा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी
अशोक यादव ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सुवाना और डॉ. भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय आटून में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्हें चीनी, नमक, तेल का उपयोग कम से कम करने का प्रयास करने के लिए कहा गया।


