Homeराजस्थानकोटा-बूंदीगोपाल जी के मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

गोपाल जी के मंदिर में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

नीरज मीणा

मंडावर। स्मार्ट हलचल/शहर के गोपाल जी व सत्यनारायण जी के मंदिर सहित अनेक मंदिरों में सोमवार को ठाकुरजी का आकर्षक श्रंगार कर धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। वहीं मंदिरों मे कान्हा के वेश में नन्हे मुन्ने बच्चों को आकर्षक रूप से रंग-बिरंगे कपड़े पहनाकर सजाया गया। वहीं सुबह से ही घरों की साफ-सफाई के साथ भगवान श्री कृष्ण की झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। लोगों ने व्रत रखकर माखनचोर की पूजा अर्चना की। प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर स्थित श्री निर्गुण महाराज मंदिर ,गोपाल जी सहित सभी ठाकुर जी के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भजन ,हरि कीर्तन, सत्संग शुरू कर दिया। वही मंदिरो में भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते रहे। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया। शाम होते ही चारों तरफ जन्माष्टमी की धूम रही। सड़कों पर कई जगहों पर मेले जैसा दृश्य रहा। लोगों ने अपने बच्चों को माखन चोर के वेश में सजाया। हाथ में बांसुरी, सिर पर मोरपंखी के साथ ही पीले वस्त्र में कान्हा को सजाया गया। कान्हा को सजाकर फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। हर घर में जन्माष्टमी पर कान्हा को सजाया गया। मंदिर महंत गोवर्धन दास शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार मनमोहक आभूषणों व वस्त्रों से ठाकुरजी का श्रृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रामीणों द्वारा व्रत रखा गया। वहीं मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से ही लोगों की भीड़ एकत्रित होने लग गई। जिसके बाद रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म के साथ लोगों ने प्रसाद लेकर व्रत खोला गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES