भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में गौमाता के साथ अमानवीय घटना सामने आने के बाद विरोध के स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे है हिंदू समाज और हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है भीलवाड़ा शहर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने के उद्देश्य से गौमाता के साथ दुष्कर्म किया गया । आरोपियों पर अब तक कार्यवाही नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है । इसी के चलते प्रशासन को चेतावनी स्वरूप शनिवार को शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर विहिप और बजरंग दल द्वारा आक्रोश सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्त्ता और हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे । प्रशासन के खिलाफ विरोध ओर आक्रोश प्रकट करने के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया । वही हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा की गौमाता के साथ ऐसी अमानवीय घटनाएं बरदाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय है जिसने समाज को आहत किया है अगर पुलिस प्रशासन इस पर त्वरित संज्ञान नहीं लेता ओर गौमाता के साथ अत्याचार करने वालों को पकड़कर कड़ी सजा नहीं दी जाती है तो उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसका सारा जिम्मा प्रशासन का होगा । गौमाता के साथ कुकृत्य करने वाले समाजकंटकों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग विहिप ने की है ।
