भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के निर्देशन में उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लला बुनकर, कोषाध्य रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा के सानिध्य में जिला अभिभाषक संस्था द्वारा पशु पक्षियों के लिए पानी के पीने की व्यस्त के तहत न्यायालय परिसर में जलपात्र रखवाये गये| इसमें मुस्कान फाउंडेशन के रामचंद्र खोतानी का सहयोग रहा|
उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत ने बताया कि इस भीषण गर्मी के बीच जीव-जंतुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से बार एसोसिएशन द्वारा सराहनीय पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने कोर्ट परिसर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गायों के लिए जलपात्र रखवाए, वहीं पक्षियों के लिए पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे बांधे गए।
इस सेवा कार्य में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल की कमी के कारण पशु-पक्षियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह छोटा सा प्रयास उनके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राणावत ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक स्थानों पर जलपात्र और परिंडे लगाए जा सकें। इस पहल को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह देखा गया और कई लोगों ने इस मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मनोहर लालवानी, भारत सिंह कानावत, सूर्यप्रकाश सरगरा, नरेंद्र सिंह राठौड़, दीपक गुरनानी, विनोद राव, नारायण लाल कुमावत, दिनेश कुमावत, कमलेश शर्मा, नवीन निम्बार्क, विजय जीनगर, बनवारी लाल व्यास, दीपक चतुर्वेदी सहित कई अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
