Homeभीलवाड़ागौतम जयंती को लेकर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक का हुआ...

गौतम जयंती को लेकर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक का हुआ आयोजन

गंगापुर – गंगापुर कस्बे में गौतम आश्रम में आगामी गौतम जयंती को लेकर गुर्जर गोड समाज के पदाधिकारी की बैठक का आयोजन समाज के अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में गौतम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय किया गया। मेघावी व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम के दौरान सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गंगापुर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष पद पर अमित तिवारी के बनने पर समाज के अध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, सरक्षक मंडल शिव प्रसाद व्यास, भैरू शंकर पंचोली, बजरंग प्रसाद जोशी सहित पदाधिकारी ने साफा बंधवाकर साल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष शाहिद महिला मंडल के पदाधिकारी व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES