भीलवाड़ा । भीलवाड़ा में गौवंश के साथ कुकर्म जैसे घटनाएं सामने आने के बाद गौभक्तो, हिंदू समाज और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है इसे लेकर हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद ने जिले कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की । साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव को ज्ञापन सौपा । हिंदू समाज ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है अगर आरोपियों पर जल्द ही कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा । गौवंश के साथ कुक्रत्य की अब तक दो घटनाएं सामने आ चुकी है फिर भी आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है जिससे हिंदू समाज में नाराजगी साफ देखी जा रही है । पहली घटना 7 मार्च को रात को धानमंडी क्षेत्र से सामने आई थी जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था वही इसके बाद सब्जी मंडी क्षेत्र से गौवंश के साथ कुक्रत्य की घटना देखने को मिली थी जिसका भी एक वीडियो सामने आया था दो घटनाएं होने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों को नही पकड़ा गया है ।

