Homeराजस्थानअलवरराजकीय महाविद्यालय चौमहला में नई किरण - नशा मुक्ति केंन्द्र की स्थापना

राजकीय महाविद्यालय चौमहला में नई किरण – नशा मुक्ति केंन्द्र की स्थापना

स्मार्ट हलचल/चौमहला/राजकीय महाविद्यालय चौमहला में नई किरण “नशा मुक्ति अभियान’ नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना की गई,साथ ही छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की पालना में राजकीय महाविद्यालय चौमहला में नई किरण “नशा मुक्ति अभियान’ नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना की गई। कार्यवाहक प्राचार्य ओप्रकाश ने बताया महाविद्यालय में संचालित राजस्थान को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम नई किरणः ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना की गई हैं। कार्यक्रम का नोडल अधिकारी श्रीमती राशि शर्मा को बनाया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना की 10 स्वयंसेविकाओं को सखी बनाया गया है इनका मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रहे विभिन्न नशा उत्पादों के प्रति महाविद्यालय के विद्यार्थियों में चेतना अभियान चलाकर इस बुराई में लिप्त विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें इससे मुक्ति दिलाना हैं। ओमप्रकाश द्वारा इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय कार्मिकों को शपथ दिलाकर नशे से दूर रहने व इसमें लिप्त लोगों को समझाईश कर इस बुराई से मुक्त करवाने में हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। तथा छात्र एवं छात्राओं को नशे के खतरे एवं उसके दुष्परिणाम के बारे में बताया और नशे से बचने के लिए मागदर्शन दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES