डॉ किरोडी लाल मीणा के जन्म दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर राजकीय जिला चिकित्सालय महुवा में आयोजित

विधायक राजेंद्र मीणा सहित 126 रक्तदान दाताओं ने किया रक्तदान

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय महुवा में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के जन्मदिवस पर मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से शाम को 4:00 तक सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर की टीम के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें विधायक राजेंद्र मीणा महुवा नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल, पीएमओ डॉ दिनेश मीणा सहित 126 रक्तदाता द्वारा रक्तदान महादान को सफल करते हुए रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया किजन-जन के हृदय सम्राट, हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक आदरणीय डॉ. किरोड़ी लाल जी मीना के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर दिनांक 03 नवंबर 2026 मंगलवारको भारत विकास परिषद, महुवा के तत्वावधान में जिला अस्पताल महुवा में जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की रक्तदान यूनिट डॉक्टर हुकम चंद मीणा व उनकी टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मैं भागीदारी देकर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर में 126 रक्तदानदाताओ द्वारा रक्तदान कर अपनी भागीदारी निभाई उसके लिए विधायक राजेंद्र मीणा सहित अतिथियों ने सभी रक्त दानदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया
रक्तदान शिविर को लेकर विधायक राजेंद्र मीणा नेविधानसभा क्षेत्र महुवा के समस्त युवा साथियों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं सहित सभी रक्त दानदाताओं को बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया की आदरणीय कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और मानवता के उत्सव के रूप में आप सब के सहयोग से मनाया गयाआपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने हेतु सभी रक्तदानदाताओं सहित सहयोग कर्ताओं भारत विकास परिषद व चिकित्सा टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर महुवा नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर जगमोहन गोयल, विमल जैन, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी, खेमचंद किवाड़िया, महेंद्र तेगरवाल, राजन मीणा, तरुण सैनी, दिनेश सैनी, भारत मीणा, प्रेमवती शर्मा, जीपी शर्मा, सरपंच प्रतिनिधिलखन मीणा, खेमी मीणा, किशोर ठेकड़ा, देव प्रकाश मानिक, महुआ जिला चिकित्सालय के डॉक्टर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से डॉक्टर हुकम चंद मीणा व उनकी टीम सहित दर्जनो जनप्रतिनिधि, सैकड़ो गणमान्य नागरिक आम नागरिक सहित रक्तदानदाता मौजूद रहे।