Homeराजस्थानजयपुरराजकीय जिला चिकित्सालय नीमकाथाना में 20 जुलाई, शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर...

राजकीय जिला चिकित्सालय नीमकाथाना में 20 जुलाई, शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

पाटन।स्मार्ट हलचल/राजकीय जिला चिकित्सालय नीमकाथाना में 20 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पीएमओ डॉ कमल सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर के दौरान जो भी रक्तदान करेंगे उन सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।पूर्व में प्रसव पीड़ित महिलाओं को रक्त की जरूरत पड़ने पर सीकर से ब्लड मंगवा कर चढ़ाना पड़ता था जो बहुत रिस्क भरा कार्य था। वर्तमान में हास्पिटल की टीम द्वारा प्राप्त ब्लड़ के संग्रहण से पीड़ित महिलाओं के काम में लिया जा रहा है ताकि जींदगी और मौत से जूझ रही महिलाओं एवं अन्य मरीजों को बचाया जा सके। काफी वर्षों से इस मुहिम की शुरुआत की गई थी जो आज भी लगातार जारी है। रक्तदान महादान है इसलिए हर व्यक्ति को रक्त का दान करना चाहिए। आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी गंभीर व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES