बद्री लाल माली
गुरला | स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरडोद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आज गायत्री शक्तिपीठ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा कन्या किशोर कौशल अभिवर्धन शिविर आयोजित किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार भीलवाड़ा की जिला समन्वयक सरोजना व्यास ने शिविर की आवश्यकता व्यक्तित्व परिष्कार पर अपनी वार्ता प्रस्तुत करते हुए केवल शिक्षा ही नहीं विद्या भी सीखने पर बल दिया। प्रज्ञा युवा मंडल सदस्य सत्यनारायण व्यास ने किशोर और किशोरी में श्रेष्ठ संस्कारों का होना नितांत आवश्यक है,पर जोर देते हुए दिव्य संस्कारों को आत्मसात करने हेतु एक गीत का वाचन भी कराया। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के प्रांतीय समन्वयक डॉक्टर राधेश्याम श्रोत्रिय ने विभिन्न प्राणायामों को कराते हुए महत्व बताया और विशेष रूप से आत्मबोध, तत्वबोध व सोहम साधना का अभ्यास कराया। संस्था प्रधान प्रधानाचार्य विवेक सक्सेना ने बताया कि शिविर के आयोजन द्वारा छात्र-छात्राओं में श्रेष्ठ संस्कारों का बीज रोपण हुआ और वे राष्ट्र हित हेतु प्रोत्साहित हुए। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका ममता जीनगर, चैना सोनी,ममता भील सुमन जाटोलिया दिनेश प्राप्त आदि ने शिविर की सफलता में अपना सहयोग प्रदान किया।
