Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम में निहित सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त

नगर निगम में निहित सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है।
दिनांक 15/9/2024 को इन्द्रजीत सिहं, नगर आयुक्त महोदय एवं पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त महोदय के आदेशानु‌सार संजय-यादव प्रभारी अधिकारी सम्पीत व अरविन्द कुमार पांडे, तहसीलदार नगर निगम के निर्देश के क्रम में ग्राम कासिमपुर पकारी तहसील सरोजनी-नगर लखनऊ की खसरा संख्या 46 क्षेत्रफल 0.101हे. तालाब के खाते में दर्ज है। भूमि के लगभग 1500 वर्ग फुट पर अस्थाई अतिक्रमण करके प्लटिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसे नीरज कटियार नायब तहसीलदार, नगर निगम के नेतृत्व में लेखपाल मनोज आर्य, संदीप यादव, अनूप गुप्ता की उपस्थिती में नगर निगम के प्रवर्तन दल के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा मुक्त करा दि‌या गया है। शेष स्थाई निर्माण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक प्रक्रिया के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES