(रमेश चन्द डाड)
आकोला | स्मार्ट हलचल।राजकीय वरि. उपा. संस्कृत विद्यालय खजिना में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर निबंध, भाषण व कविताएं प्रस्तुत कीं।विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को सत्य, अहिंसा, सादगी और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।