मयूरी ने प्रतापगढ़ जिले में अफीम की खेती विषय पर किया विस्तृत अध्ययन
निम्बाहेड़ा, 21 मार्च 2025
स्मार्ट हलचल|निम्बाहेड़ा के राधेश्याम सोनी(RRR परिवार) की पौत्र वधु मयूरी पत्नी भानु सोनी को बांसवाड़ा की गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है जिससे क्षेत्र एवं सोनी परिवार का गौरव बढ़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मयूरी सोनी पिछले 5 वर्षों से प्रतापगढ़ जिले में अफीम पोस्त की खेती में लागत विषय पर शोध निर्देश डॉक्टर पवन कुमार पीलोदिया के मार्गदर्शन में विस्तृत अध्ययन एवं आगम विश्लेषण कर रही थी। उक्त विषय पर मयूरी सोनी ने अपनी विस्तृत थीसिस गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा में जमा करवाई थी जहां आज उनका 3 दिन पूर्व प्रोफेसर पेनल ने समक्ष उनका अंतिम वायवा हुआ। वायवा के उपरांत मयूरी के थीसिस को पेनल ने स्वीकार करते हुए उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की, इसके संदर्भ में आज विश्वविद्यालय द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है एवं डॉक्टरेट सर्टिफिकेट भी सौप दिया गया है। डॉक्टरेट की उपाधि उन्हें नवंबर अथवा दिसंबर माह में होने वाले विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन समारोह में राज्यपाल के हाथों सौंपी जाएगी।
इस अवसर पर मयूरी सोनी ने कहां की उनकी हमेशा से इच्छा थी कि वे उच्च अध्ययन करे जिसमें उन्हें शादी से पूर्व उनके पीहर परिवार एवं शादी के पश्चात उनके ससुराल परिवार ने पूरा सहयोग दिया। मयूरी ने बताया कि उनके माता-पिता बद्रीलाल-डिंपल सोनी एवं दादा ससुर राधेश्याम सोनी, सास मां चंद्रकला सहित अन्य परिवारजनों ने हमेशा अध्ययन जारी रखने की प्रेरणा दी एवं उनके पति भानु ने भी हमेशा उन्हें सहयोग दिया इसी का परिणाम है कि आज वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने में कामयाब हो सकी।
