Homeराज्यउत्तर प्रदेशगोविंद नगर पुलिस ने कई अपराधियों को भेजा जेल, जारी सघन गश्त

गोविंद नगर पुलिस ने कई अपराधियों को भेजा जेल, जारी सघन गश्त

सुनील बाजपेई

कानपुर।स्मार्ट हलचल|कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अगर किसी के साथ कोई भी अपराधिक घटना होती है तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस को अवश्य देनी चाहिए ,क्योंकि पुलिस आम जनता के हित में ही सदैव तत्पर और सक्रिय है।
इस आशय के विचार यहां क्षेत्र में गश्त के लिए अपनी टीम के साथ निकले गोविंद नगर के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने लोगों से संवाद के दौरान व्यक्त किये।
अवगत कराते चलें कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को और प्रगाढ़ करने के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही लगातार गश्त में भी जुटे अपनी नौकरी के अब तक के जुझारू कार्यकाल में अनेक शातिरों सबक सिखाने में भी सफल हो चुके गोविंद नगर के तेजतर्रार, व्यवहार कुशल और बचन के पक्के इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह का प्रगाढ़ सेवा भी ऐसा सराहनीय हैं कि उनके पास आने वाला कोई भी फरियादी कभी निराश होकर नहीं लौटता।
अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन में भी अग्रणी तथा पीड़ितों की तत्काल सहायता और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए भी चर्चित निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के गोविंद नगर के जुझारू तेवरों वाले रिकेश कुमार सिंह किसी भी पीड़ित के लिए तब तक जुटे रहते हैं। जब तक उसकी समस्या का संतोषजनक निस्तारण नहीं हो जाता।
इसी के साथ उनकी कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह जहां उचित पात्र लोगों की जहां हर संभव सहायता करते हैं | वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते| यही वजह है कि कर्तव्य के प्रति उनकी यही प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अब तक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES