Homeभरतपुरग्राम पंचायत चछलाव गांव में आयोजित हुआ शामलात जागरूकता अभियान

ग्राम पंचायत चछलाव गांव में आयोजित हुआ शामलात जागरूकता अभियान

ग्राम पंचायत चछलाव गांव में आयोजित हुआ शामलात जागरूकता अभियान
 धनराज भंडारी
झालावाड़ 04 फरवरी
फरवरी। स्मार्ट हलचल/झालावाड़ जिले में जिला प्रशासन, चारागाह विकास मंच, स्वयंसेवी संस्थाओं, बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड, आईटीसी, मिशन सुनहरा कल, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से शामलात जागरूकता अभियान के शरद सत्र का आयोजन 2 से 10 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।
शामलात जागरूकता अभियान के तहत रविवार को पिड़ावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चछलाव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कठपुतली नाटक मंचन के माध्यम से ग्रामीणों को शामलात संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया। गांव में पंचायत भवन पर शामलात जागरूकता हेतु नारा लेखन किया गया। इस दौरान हिम्मत कुम्हार व अनिल जैन ने शामलात के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शामलात लीडर कमलेश जी, ग्राम विकास अधिकारी, रामनिवास जी , वार्ड पंच ,चारागाह समिति के सदस्य ,ग्राम वासी, नरेगा मजदूर, पंचायत स्तर के अधिकारी व कुल 67 महिला व पुरुष कार्यक्रम में उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES