Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री...

ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में ग्रामीण कोंग्रेस 23 को देगी धरना

Published on

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में सावा बस स्टैंड पर 23 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम जाट एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि उपतहसील सावा, जिसमें कर्मचारियों के पद स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है शीघ्र शुरू करवाने, आईटीआई सावा की बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है। वर्तमान में आईटीआई की कक्षाएं चित्तौड़गढ़ राजकीय आईटीआई में संचालित हो रही हैं। अतः आईटीआई बिल्डिंग विभाग को हैंडओवर कराकर कक्षाएं सावा में ही प्रारम्भ करवाई करवाने, सावा से मीणों का कंथारिया रोड का कार्य, जो मीणों का कंथारिया से पहले ही रोक दिया गया है, उसे पुनः चालू करवाने, अतिवृष्टि से जो किसानो को नुकसान हुआ है उसका मुवावजा दिलाने को लेकर यह धरना आयोजित किया जाएगा। पूर्व में 2 सप्ताह पूर्व जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर उक्त विकास कार्यों को शुरू करवाने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई उसी के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ धरना आयोजित होगा।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव शिक्षा से शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मुलाकात

शिक्षकों के स्थानांतरण,पदोन्नतियों सहित रुके हुए कार्य हो शीघ्र पूर्ण:पुष्करणा *मार्च में मिलेगी विद्यालयों की...

मोटर ऑपरेटरो की हड़ताल से यात्रियों को हो रही भारी असुविधा, सरकार जल्द समस्या का समाधान करें: विधायक आक्या

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में मोटर ऑपरेटरो...