Homeराजस्थानअलवरग्राम पंचायत नारायणपुर को चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका बनाने के आदेश जारी

ग्राम पंचायत नारायणपुर को चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका बनाने के आदेश जारी

सरपंच को बनाया नगर पालिका अध्यक्ष, विजय इंदौरिया होंगे उपाध्यक्ष

बानसूर। स्मार्ट हलचल/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायनपुर को स्वायत्त शासन विभाग की ओर से चतुर्थ श्रेणी की नगरपालिका बनाने के आदेश जारी किए गए। जिसमें नारायणपुर सरपंच मन्नी देवी को नगरपालिका चेयरमैन और ज्ञानपुरा सरपंच विजय इन्दौरिया को वाइस चेयरमैन के आदेश जारी किए गए। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2024-25 में ग्राम पंचायत नारायनपुर को नगरपालिका का दर्जा देने की घोषणा की थी। जिसको लेकर नारायनपुर ग्राम पंचायत की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र और राजस्व गांव नारायणपुर, मोरड़ी की ढाणी और ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा की सीमा क्षेत्र के राजस्व गांव ज्ञानपुरा , खरकड़ी खुर्द, बासड़ी, बास गोर्वधन को शामिल करते हुए नवगठित नगरपालिका की सीमाएं बनाई गई । जिसमें नारायनपुर ग्राम पंचायत सरपंच मन्नी देवी को अध्यक्ष और ज्ञानपुरा सरपंच विजय इन्दौरिया को उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत के सभी वार्ड पंचों को नगरपालिका के वार्ड सदस्य बनाया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES