कोटा में 12 अप्रैल को भव्य अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन

देशभर से जुटेंगे समाजबंधु, दो दिवसीय आयोजन में सामाजिक एकता व रिश्तों को मिलेगा नया आयाम

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि, “सम्बन्ध सेतु” स्मारिका का होगा भव्य विमोचन

संजय चौरसिया
कोटा, 10 अप्रैल।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर कोटा शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चौरसिया महासभा राजस्थान प्रांत के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय भव्य आयोजन 11 एवं 12 अप्रैल को पोरवाल भवन, सुभाष नगर में संपन्न होगा। इस सम्मेलन में राजस्थान के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता रहेगी, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सामाजिक मंच के रूप में उभरेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल शनिवार को प्रातः 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायत्री हवन द्वारा की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात शाम को महिला मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 अप्रैल को होने वाले मुख्य सम्मेलन की व्यवस्थाओं, अतिथि स्वागत, मंच संचालन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सायं 7 बजे प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों—शिक्षा, संगठन विस्तार, युवा सहभागिता एवं सामाजिक एकता—पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य कार्यक्रम 12 अप्रैल रविवार को प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ प्रारंभ होगा। इसके पश्चात 9:30 बजे अतिथि सत्कार एवं सामूहिक उद्बोधन होगा, जबकि प्रातः 10 बजे “सम्बन्ध सेतु” द्वितीय परिचय स्मारिका का विमोचन एवं संपादकीय उद्बोधन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे से युवक-युवती परिचय सम्मेलन की शुरुआत होगी, जिसमें देशभर से आए युवक-युवतियां भाग लेकर वैवाहिक संबंधों की नई संभावनाएं तलाशेंगे।
दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करेगी। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे भामाशाह सम्मान समारोह, सायं 4 बजे विशिष्ट जन सम्मान समारोह तथा शाम 5 बजे कार्यकारी अध्यक्ष के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इस दौरान सम्मेलन सह कोषाध्यक्ष जगदीश चौरसिया (गेंडोली), पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, महामंत्री दीपक चौरसिया, कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, प्रवक्ता रामबाबू चौरसिया, मीडिया प्रभारी अमित चौरसिया, नयापुरा महिला मंडल अध्यक्ष एवं खेड़ली फाटक महिला मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
वहीं चौरसिया महासभा राजस्थान प्रांत के प्रदेश संरक्षक लक्ष्मीचंद चौरसिया, प्रदेश संयोजक दिनेश चौरसिया (टोक), प्रदेश अध्यक्ष धनराज चौरसिया (अंता), प्रदेश महामंत्री हेमंत चौरसिया, प्रदेश कार्यकारी कोषाध्यक्ष रूपनारायण चौरसिया, प्रदेश कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ प्रभारी मयंक चौरसिया, सम्मेलन संयोजक एडवोकेट जितेंद्र चौरसिया, सम्मेलन सह संयोजक चंद्रप्रकाश चौरसिया, कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश चौरसिया (खेड़ली फाटक), सम्मेलन महामंत्री दिनेश चौरसिया (नयापुरा), सम्मेलन कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया (अडूसा) समेत अन्य समाजजन मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया और संजय चौरसिया ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जहां वैवाहिक परिचय के साथ-साथ सामाजिक समरसता, एकता और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और देशभर से आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।