Homeराजस्थानअलवरसूरौठ में पौंष बडा कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, धार्मिक कार्यक्रम...

सूरौठ में पौंष बडा कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित

सूरौठ।स्मार्ट हलचल| कस्बे के मुख्य चौराहे के पास बुधवार को सूरौठ युवा मंडल की ओर से पौंष बडा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसादी पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर को धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। युवा मंडल के सदस्य पिल्लू छीपी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे सर्व समाज के लोगों ने खाटूश्याम जी तस्वीर पर भोग लगाकर किया। इस दौरान खाटू श्याम जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात देर शाम तक प्रसादी वितरण का दौर चला। इस मौके पर भजन संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सर्व समाज के काफी लोगों ने सहयोग किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES