Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा शहरकाशीपुरी धाम में भव्य फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ आज, रक्तदान से सजेगा...

काशीपुरी धाम में भव्य फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ आज, रक्तदान से सजेगा बाबा का दरबार

Published on

पंकज पोरवाल

पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा अलौकिक श्रृंगार विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|फाल्गुन माह की पावन बेला में काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार 22 फरवरी से फाल्गुन महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की शुरुआत रक्तदान शिविर से की जाएगी, जो प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। बाबा श्याम की भक्ति केवल आरती और कीर्तन तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा ही सच्ची भक्ति का सच्चा प्रमाण है। इसी भावना को साकार करते हुए श्री श्याम सेवा समिति द्वारा रक्तदान महादान का आयोजन किया जा रहा है। जिस प्रकार बाबा श्याम अपने भक्तों के कष्ट हरते हैं, उसी प्रकार रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संकल्प लिया गया है। प्रातःकाल बाबा का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार पुजारी रूपेंद्र शुक्ला एवं रवि पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। बाबा के दरबार में एक ओर श्रद्धालु दर्शन करेंगे तो दूसरी ओर मानव सेवा का पावन कार्य निरंतर चलता रहेगा, यही फाल्गुन महोत्सव की विशेषता है। समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश पोद्दार ने बताया कि फाल्गुन माह बाबा की विशेष कृपा का समय माना जाता है और इस अवसर पर किया गया सेवा कार्य अनेक गुना फलदायी होता है। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। आज काशीपुरी स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा के दरबार में भक्ति के साथ सेवा की ज्योत भी प्रज्वलित होगी। राकेश काबरा, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रिंस, विवेक, जयंत, दीपक, चिन्मय, अभिषेक, कन्हैया, सुरेंद्र, विपिन, घनश्याम, बृजेश, विजेंद्र, अंकित, चिराग, रामकिशन, मोहित, यश, महावीर, राजपाल, टोनी, पुनीत, अक्षत आदि शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में कार्यरत है।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

सुवाणा के सूरमाओं ने जीता श्रीबलराम रस्साकशी का महाकुंभ, आटूण को दी मात

पंकज पोरवाल संस्कार और शक्ति का संगम माता-पिता बने मुख्य अतिथि, हाथीभाटा महंत के सानिध्य...

निशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 25 गांवो के 91 रोगियों को दिया परामर्श

भीलवाड़ा 20 फरवरी|स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी...

मोहम्मद रफीक बिसायती बने भीलवाड़ा कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है।...