Homeराजस्थानकोटा-बूंदीइस बार आकर्षक झांकियों के साथ भव्य होगी गणेश महोत्सव की सवारी

इस बार आकर्षक झांकियों के साथ भव्य होगी गणेश महोत्सव की सवारी

गणेश महोत्सव की तैयारी जोरो पर

इस बार आकर्षक झांकियों के साथ भव्य होगी गणेश महोत्सव की सवारी।

बूंदी – स्मार्ट हलचल|अगस्त को गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारीया जोर-शोर से चल रही है । गणेश महोत्सव को इस वर्ष विजयोत्त्सव के रूप में मनाया जा रहा है । गणेश महोत्सव समिति अध्यक्ष पूर्व सभापति महावीर मोदी , संरक्षक रोशन भड़कतिया, संयोजक महावीर जैन महोत्सव को लेकर तैयारीयो में जुटे हुए हैं । महोत्सव समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस वर्ष गणेश महोत्सव को विशेष उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा में घटोत्कच, कृष्ण मीरा, शेरावाली गरबा , आदि योगी, श्रीनाथजी , शिव परिवार, हनुमान का पर्वत उठाना, ऑपरेशन सिंदूर ,गंगा अवतरण , भगवान जगन्नाथ जी , श्री राम का धनुष तोड़ना सहित दो दर्जन से अधिक झाकिया शोभायात्रा में शामिल रहेगी । जीवंत पैदल झाकिया भी निकाली जाएगी । शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र सफेद गजराज होंगा । शोभायात्रा में मस्क बेंड, ऊंट , घोड़े, बैंड बाजे, डीजे शामिल होंगे । बग्गियों में बाल स्वरूप भगवान भी शामिल रहेंगे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES