Homeराजस्थानअलवरबानसूर में जिला जंबूरी का भव्य उद्घाटन

बानसूर में जिला जंबूरी का भव्य उद्घाटन

मंत्री संजय शर्मा ने पेड़ लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बानसूर। स्मार्ट हलचल /कस्बें के सेठ चंटूलाल धन्नालाल अग्रवाल रा० उ० मा० वि०, बानसूर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड अलवर जिले की जिला स्तरीय जंबूरी का भव्य शुभारंभ बुधवार कों वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा,विधायक देवीसिंह शेखावत ,नगर पालिका चेयरमैन नीता सज्जन मिश्रा,प्रधान सुमन सुभाष यादव,जिला प्रधान स्काउट शशिकांत बोहरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने स्काउट गाइड को सेवा भावी संस्था बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण को शुद्ध रखने की अपील की तों वहीं विधायक देवीसिंह शेखावत ने बानसूर में स्काउट गाइड की अच्छी प्रगति के लिए संतोष व्यक्त करते हुए जिला जंबूरी के लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। राज्य सचिव पी सी जैन ने संपूर्ण राजस्थान में बानसूर स्थानीय संघ के प्रथम आने पर शुभकामनाएं दी तों वहीं राज्य संगठन आयुक्त पूर्ण सिंह शेखावत ने अलवर जिले की व्यवस्थित मिनी जंबूरी के लिए जिला संगठन को धन्यवाद दिया।इस दौरान जिला प्रधान शशिकांत बोहरा ने अलवर जिले की जंबूरी को बानसूर में आयोजित करने के लिए राज्य संगठन का आभार व्यक्त किया। स्वागत उद्बोधन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने दिया तों वहीं स्थानीय संघ प्रधान विजय कुमार ने आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने स्काउट कैंप का अवलोकन किया जहां सीओ गाइड कल्पना शर्मा,सीओ स्काउट राजेंद्र मीणा ने जिला स्तरीय रैली की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। एडीसी ओम प्रकाश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य जिला जंबूरी में अलवर जिले के 14 ब्लॉक से 2200 स्काउट,गाइड 6 दिन तक आवासीय टेंट में रहकर 16 प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। दिनभर विभिन्न प्रकार की शारीरिक,सांस्कृतिक, मानसिक व स्काउटिंग गाइडिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर डीईओ रामसिंह यादव, एडीपीसी मनोज शर्मा,सीबीईओ सीमा शर्मा,ज्ञानचंद मौर्य,भैरूराम गुर्जर,दिनेश अग्रवाल,मनोज शेखावत,उप प्रधान आनंद शर्मा,राखी,गिरधारी लाल ढांचोलिया,डीटीसी छगन लाल ,राज गुप्ता,एडीसी शंकुतला यादव,एडीसी ओम प्रकाश भार्गव,शीशराम गुर्जर,प्राचार्य सुरेंद्र यादव,सुभाष यादव,जयसिंह वर्मा,योगेश ढांचोलिया,धीरज यादव,संदीप शेखावत एवं सचिव बलवंत यादव सहित स्काउट, गाइड के प्रतिभागी मौजूद रहे । संचालन प्रमोद शर्मा व सुरेश शर्मा ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES