राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|खटीक समाज की तरफ से राधा-कृष्ण भगवान जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा गया जो समाज के समस्तगण के सहयोग से संभव हुआ है। यह आयोजन जलझूलनी एकादशी के उपलक्ष्य में हो हुआ। जिसमें कस्बे के ठाकुर जी के मंदिरों के बेवाण महलों के चौक में एकत्रित होकर शिवशक्ति खटीक समाज की धर्मशाला के सामने पिवनिया तालाब तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर परफ्यूम का छिड़काव किया गया है और शाम को पिवनिया तालाब में आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया है। यह आयोजन शाहपुरा की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है।
शोभा यात्रा की विशेषताए शाही लावाजमें शोभा यात्रा में शाही लावाजमें के साथ ठाकुर जी को नगर भ्रमण कराया जाता है।
समाजगण का सहयोग: यह कार्यक्रम समाज गण के सहयोग से आयोजित किया जाता है। जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
शाहपुरा की यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक समृद्धि और ऐतिहासिक विरासत को भी प्रदर्शित करती है।
स्वागत-महलो के चौक से निकली शोभायात्रा में जगह-जगह हर जाती वर्ग के लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया।
यह शोभायात्रा महलो के चौक से होते हुए बालाजी की छतरी,बड़ा मन्दिर, चमना बावड़ी,कुंडगेट,त्रिमूर्ति चौराया,बारहठ स्मारक,श्री राम टॉकीज होते हुए पिवनिया तालाब पहुची।जहा ठाकुर जी नहा कर के आरती करके वापिस अपने स्थल पर पहुचे।
जहा पण्डित श्रवण व कमलेश पाराशर ने खटीक समाज के मंदिर ने ठाकुर जी विराजमान करके आरती करके सबको प्रसाद वितरण किया।
इस राधा-कृष्ण जी की शोभायात्रा में समाज के सभी महिलाएं-पुरुष,बच्चे-बच्चियां व नवयुवक मंडल उपस्थित रहे।