Homeभीलवाड़ाजहाजपुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, बरसाती फुहारों और पुष्प वर्षा...

जहाजपुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, बरसाती फुहारों और पुष्प वर्षा से बढ़ा उत्साह

(मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर|स्मार्ट हलचल| स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जहाजपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति और भाईचारे के रंग में सराबोर नज़र आया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत चावंडिया चौराहे से हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे।यात्रा के दौरान आसमान से बरसी हल्की-हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना और माहौल को रोमांचक बना दिया। चमन चौराहे पर अंजुमन कमेटी और आम मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, जिससे सभी का जोश दोगुना हो गया।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा जहाजपुर देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का समापन नगर पालिका के नेहरू मैदान में राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर आज़ादी के अमर शहीदों को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

यात्रा में विधायक गोपीचंद मीणा, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, चेयरमैन नरेश मीणा, उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, विकास अधिकारी सीता राम मीणा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, डॉ. नईम अख्तर, डॉ. शैतान मीणा, थानाधिकारी राजकुमार नायक, पालिका ईओ राघव मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव काटिंया, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल सहित पार्षद एवं स्कूल के बच्चे-बच्चियां मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES