Homeभीलवाड़ाभगवान देवनारायण कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं मालासेरी पुजारी हेमराज पोसवाल...

भगवान देवनारायण कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री मोदी एवं मालासेरी पुजारी हेमराज पोसवाल का देवसेना ने जतारा आभार

देवसेना प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भगवान श्री देवनारायण जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी पर पहुंच कर भगवान देवनारायण कॉरिडोर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी पुजारी हेमराज जी पोसवाल का आभार जताया प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर ने बताया कि भगवान श्री देवनारायण जी के 1111 जन्मोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी मालासेरी डूंगरी आसींद धर्म सभा को संबोधित करने पहुंचे और भगवान श्री देवनारायण का आशीर्वाद प्राप्तकिया। उसके बाद में केंद्र सरकार द्वारा प्रसाद योजना में भगवान देवनारायण कॉरिडोर की घोषणा हुई। भगवान देवनारायण कॉरिडोर के लिए फर्स्ट पेज के विकास हेतु प्रथम किस्त 48.73करोड़ रुपए स्वीकृत हुए।
संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में यह पहला कॉरिडोर बनेगा जिसमें मालासेरी डूंगरी, सवाई भोज, बरनागर, साडू माता बावड़ी ,गढ़गोठा इन पांच तीर्थ स्थलों का विकास होगा। जिससे गुर्जर समाज सहित भगवान देवनारायण के भक्तों में बड़ा हर्ष का माहौल है।आज देवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने मालासेरी डूंगरी पहुंचकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी एवं पुजारी हेमराज जी पोसवाल का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर देवसेना राजसमंद जिला अध्यक्ष राजू खटाना, रमेश पोसवाल बेंगलुरु, शंकर गुर्जर देवसेना मंडल अध्यक्ष अंजना चौखला, रामजी गुर्जर मदारिया, रामरतन खटाना सहित कई देव सैनिक उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES