Homeभीलवाड़ाहरियालों राजस्थान कार्यक्रम तीज के रंग पेड़ के संग थीम पर कलक्टर...

हरियालों राजस्थान कार्यक्रम तीज के रंग पेड़ के संग थीम पर कलक्टर ने कुराड़िया मे किया पोधारोपण

 (आज़ाद नेब)

जहाजपुर/स्मार्ट हलचल/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार पूरे प्रदेश में “हरियालों राजस्थान एक पेड़ मां के नाम” चलाएं जा अभियान के तहत आज जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्राम पंचायत कुराड़िया मे पोधारोपण किया।जहाजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुराडिया में चावंडा माता के स्थान पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में “हरियालो राजस्थान” के अंतर्गत तीज के रंग पेड़ के संग थीम पर पोधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जिला कलक्टर ने “कदम” का पौधा लगाकर कार्यक्रम कि शुरुआत की। कार्यक्रम में तीज महोत्सव के तहत झूला व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत व राजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा ग्राम कुराडिया में 1100 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में पंचायत समिति के विकास अधिकारी पुरषोत्तम शर्मा, सरपंच अजीत सिंह मीणा तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुमेर चद मीना व वाटरशेड एईएन रामराज मीणा, जेटीओ शहजाद खान, प्रहलाद जाट व पंचायत सचिव हजारी लाल व राजीविका के समस्त कलस्टर मैनेजर व कलस्टर स्टॉफ व स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES