शिक्षक संघ (सियाराम) ने प्रांतव्यापी आंदोलन के तहत डीईओ कार्यालय के बाहर किया सद्बुद्धि यज्ञ
भीलवाड़ा : 8 मई / ग्रीष्मावकाश सहित अन्य अवकाशों में मनमानी कटौती को वापस लेने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा चलाए जा रहे प्रांतव्यापी आंदोलन के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) कार्यालय के बाहर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ किया। यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यज्ञ से पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने श्री हनुमान चालीसा के 21 पाठ कर कामना की। संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि कॉलेज शिक्षा में 60 दिन का ग्रीष्मावकाश किया गया है जबकि स्कूली शिक्षा में सिर्फ 35 दिन का ही ग्रीष्मावकाश रखा गया है। भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाना पूर्ण रूप से अव्यावहारिक है। साथ ही तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापकों की पदोन्नति एवं स्थानांतरण का कार्य विगत 5 – 6 वर्षों से बकाया है। संगठन के संभागीय मंत्री लीलाधर तिवारी ने बताया कि सद्बुद्धि यज्ञ में भारती झा,नीलम सिन्हा,राजीव पिल्लई,शिवराज झंवर,अजय जैन,वीणा शर्मा,सुमित मुरारी, सत्यनारायण खटीक,परिधि सैनी,मधुमती मुनोत,योगेंद्र कुमार जैन,सत्यनारायण ओझा,विनोद शर्मा,अनिल पारीक,संजीव मेहता,रामावतार शर्मा,सुधीर जावा,उमा वैष्णव,रेखा यादव,ओम प्रकाश सेन,पीयूष चंदेल,राजेंद्र कुमार जोशी,मनमोहन खोरवाल,शांति लाल शर्मा सहित कई शिक्षकों व पदाधिकारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ में आहुतियाँ दी ।
