नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप, 15 स्कूलों में हुआ आयोजन

बूंदी-स्मार्ट हलचल|विश्व शांति और सद्भाव के उद्देश्य से आज शहर में नवकार महामंत्र का भव्य सामूहिक जाप आयोजित किया गया। यह आयोजन केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विश्व के 108 देशों में एक साथ लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जुड़कर किया गया।शहर के प्रमुख जैन मंदिरों के साथ-साथ बूंदी के 15 विद्यालयों में भी यह विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ ।जहां हजारों विद्यार्थियों ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति का संदेश दिया।आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में शहर सहित जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुरुषों ने सफेद वस्त्र एवं महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक नवकार महामंत्र का जाप किया। वहीं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं नेअनुशासनपूर्वक भाग लिया,JITO राजस्थान के JTR प्रभारी आदित्य भंडारी, बूंदी प्रभारी महेश हरसोरा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं और समाज को एक मंच पर जोड़कर आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है।

इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज अध्यक्ष महावीर जैन, कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश बरजात्या, महावीर जयंती संयोजक ओमप्रकाश, श्वेतांबर समाज अध्यक्ष अशोक भंडारी, अधिवक्ता राजेंद्र छाजेड़, रमेश भंडारी, कोषाध्यक्ष रामविलास जैन, जीतो के प्रतिनिधि महेश कुमार जैन, प्रभात जैन, शुभम जैन, अंशुल जैन सहित भारतीय जैन संगठन के कार्याध्यक्ष प्रकाश महत्मा, उपाध्यक्ष बबीता गंगवाल, पारस छाबड़ा, सीए एसोसिएशन सचिव ख्याति भंडारी, सरवगी समाज सचिव योगेन्द्र जैन, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष योगेश गंगवाल, कोषाध्यक्ष वैभव जैन आदि ने सहयोग प्रदान किया।