Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बजरी माफिया के बढ़ते प्रभाव और बढ़ते अपराध को लेकर भजनलाल सरकार...

बजरी माफिया के बढ़ते प्रभाव और बढ़ते अपराध को लेकर भजनलाल सरकार का कोई ध्यान नहीं: पूर्व सीएम गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के चितौड़गढ़ आगमन पर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व हजारो कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर एयरपोर्ट से मंगलवाड, सांवरिया जी चौराहा, घोसुंडा डेम तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन कर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर उपरना पहनाकर तलवार भेट की गई वहा से बड़ी वाहन रेली के काफिले के साथ आनंदम रिजॉर्ट पहुंचने पर प्रेस वार्ता कर कार्यकर्ता सभा को सम्बोधित किया
प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे पास ना तो हेलिकॉप्टर है और ना ही हवाई जहाज। वह सब अब मुख्यमंत्री के पास है और मुझे खुशी है कि वह इनका पूरा उपयोग कर रहे हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब इसका सदुपयोग कर रहे हैं या दुरुपयोग, यह तो वही जानें। लेकिन उनके दौरे लगातार हो रहे हैं, हेलिकॉप्टर और हवाई जहाज हवा में उड़ते दिखते हैं।
पूर्व सीएम गहलोत ने अपनी सरकार के समय चिरंजीवी योजना के बारे में जिक्र किया, पेंशन स्कीम सहित, जनहित की योजनाओ के बारे में बताया, भाजपा को लेकर कहा की पानी और बिजली को लेकर कहा की कटौती, बजरी माफिया के बढ़ते प्रभाव और बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा की भजनलाल सरकार का कोई ध्यान नहीं है, उन्होंने कहा कि हमारे शासनकाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बजरी खनन रुका था, लेकिन हमने कार्रवाई की थी। अब खुलेआम बजरी माफिया हावी हो गए हैं, हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं और अपराध लगातार बढ़ रहा है। गहलोत ने कहा कि यह सब देखते हुए सरकार को अब गंभीरता से शासन व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और कहा कि आप सब इतनी बड़ी संख्या में आए, मुझे खुशी है, मैं थोड़ा और रुकता आपसे चर्चा करता अगली बार आऊंगा तो आपके साथ रुकूंगा। बीजेपी कहती है कांग्रेस खत्म हो गई है कहा है कांग्रेस देखो ये जो गांव गांव में बसी हुई है हजारों की संख्या में जो सामने बैठी है जिसमे जोश और उत्साह है वो है कांग्रेस, आज राहुल गांधी संविधान को बचाने को लेकर लड़ाई लड़ रहे है, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत देश के सभी बड़े नेता उनके साथ संविधान की रक्षा के लिए तैयार और तत्पर है, आज देश में फासिस्ट ताकते मजबूत हुई है जो देश को खोखला कर रही है। तमाम एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है इनका गुरुर जनता ने कम कर 240 पर ला दिया जहा यह 400 पार की बात करते थे। देश में मजबूत संविधान को मानने वाली कांग्रेस पार्टी है जो इसकी रक्षा कर सकती है, देश के कोने कोने में कांग्रेस का सिपाही मिलेगा जनता आज के माहौल में कांग्रेस की तरफ देख रही है।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की डूंगरपर के वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, युवा खेल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पवन गोदारा, डूंगरपर के विधायक एवं संगठन प्रभारी गणेश घोघरा, जिला अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जाट, वरिष्ठ नेता भंवरलाल धाकड़, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति गीता देवी योगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद कंवर सांदू, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, विधानसभा प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, मोहनसिंह भाटी, दिनेश सोनी, राजदीप सिंह राणावत, महावीर सिंह डेलवास, अर्जुन रायका, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान मंचासिन रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, अन्य अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी, गांधी दर्शन समिति के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES