GSSS रेवाड़ा का कक्षा 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, छात्राओं ने लहराया परचम

भीलवाड़ा।   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ा (GSSS REWADA) का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय का कुल परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय की मेधावी छात्रा पायल भट्ट पुत्री सत्यनारायण भट्ट ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने इतिहास, भूगोल एवं हिंदी साहित्य में 100 में 100 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया। पायल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं शिक्षकों को दिया। इसी क्रम में अंजलि भट्ट पुत्री कैलाश चंद्र भट्ट ने 91.80 प्रतिशत तथा हीना भट्ट पुत्री श्री नरेश भट्ट ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम की मुख्य झलक:
प्रथम श्रेणी: 22 विद्यार्थी
द्वितीय श्रेणी: 1 विद्यार्थी
85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 7
कुल परिणाम: 100 प्रतिशत
विद्यालय परिवार ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।