सत्यनारायण सेन
गुरलां। स्मार्ट हलचल।स्थानीय टेकरी के हनुमान जी मन्दिर के महन्त पुनीत दास त्यागी महाराज के सान्निध्य में ग्राम गुरलां में एक भव्य ‘गुरला बुजुर्ग सम्मान समारोह’ (वृद्धजन सम्मान समारोह) का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज और गाँव के बुजुर्गों का अभिनन्दन कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
*ग्राम पंचायत के लिए हनुमान जी बड़ी तस्वीर भेट*
महाराज ने हनुमान जी बड़ी तस्वीर ग्राम पंचायत बैठक हॉल के लिए भेंट की और महाराज ने कहा कि गांव के विकास में हनुमान जी कृपा बनी रहेगी
*60 महिला पुरुष वृद्धजनों का हुआ सम्मान*
समारोह के दौरान मुख्य आयोजक महन्त पुनीत दास त्यागी ने गाँव के 60 वृद्धजनों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर भावभीना सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने तालियाँ बजाकर बुजुर्गों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही, महाराज ने ग्राम पंचायत बैठक हॉल के लिए हनुमान जी की एक भव्य व बड़ी तस्वीर भी भेंट की।
*धार्मिक कार्यों पर हुई चर्चा, महाराज का भी हुआ स्वागत*
कार्यक्रम में पहुँचने पर महन्त पुनीत दास त्यागी महाराज का भी ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कजोड़ी मल सेन ने महाराज को साफा पहनाकर उनका बहुमान किया। समारोह को संबोधित करते हुए महाराज ने धार्मिक व सामाजिक कार्यों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और सभी को सेवा मार्ग से जुड़ने की प्रेरणा दी।
*व्यक्त किया आभार*
कार्यक्रम के अंत में सत्यनारायण सेन ने सभी बुजुर्गों को सम्मानित करने और इस पुनीत कार्य का आयोजन करने के लिए महन्त पुनीत दास त्यागी महाराज का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
*सम्मानित वृद्धजन लोग*
सत्यनारायण शर्मा, रामपाल शर्मा, नन्द किशोर त्रिपाठी, कैलाश सोनी, शंकर लाल सेन, उदयलाल सेन, प्रकाश चन्द्र दाधीच, एवं कई महिलाओं एवं पुरुषों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया