गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा को मिला नया नेतृत्व सत्यनारायण शर्मा बने भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष, 15 दिन में कार्यकारिणी गठन के निर्देश

भीलवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्यनारायण शर्मा को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी कांतिचंद व्यास, रामपाल शर्मा, प्रभाकर चतुर्वेदी, चेतन चौबे, जगदीश चंद्र शर्मा एवं आर. एम. शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नवमनोनीत शहर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें आगामी 15 दिनों के भीतर शहर कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज हित के कार्यों को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सत्यनारायण शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।